भारत में देश में Covid-19 cases  एक बार फिर बढ़ने लगे हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में अकेले केरल में 300 से ज्यादा कोरोना मामले सामने आए हैं. इस दौरान राज्य में 3 लोगों की मौत भी हो गई. केरल में मरने वालों की कुल संख्या अब 72059 हो गई है।

भारत में कोविड-19 मामले

दुनिया भर में कोरोना के नए वैरिएंट JN.1 के मामले तेजी से बढ़ने लगे हैं। अब तक 40 देशों में इसके मामले मिल चुके हैं. भारत में भी इसके 23 मामले सामने आ चुके हैं. सबसे ज्यादा मामले गोवा में मिले, जहां 19 मामले सामने आए. वहीं, राजस्थान में भी दो मामले मिले हैं. इसके साथ ही केरल और महाराष्ट्र में 1-1 केस मिला है.

देश में मामले तेजी से बढ़ रहे हैं

देश में कोरोना के मामले एक बार फिर बढ़ने लगे हैं. स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में अकेले केरल में 300 से ज्यादा कोरोना मामले सामने आए हैं. वहीं, इस दौरान 3 लोगों की मौत भी हो गई. केरल में कुल मौतों का आंकड़ा भी अब 72,059 हो गया है.

भारत में 2669 सक्रिय मामले

देश में कोविड-19 मामलों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है और अब 2669 तक पहुंच गई है. स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, आज देशभर में 358 कोरोना केस मिले हैं.

केंद्र सरकार ने जारी की ये एडवाइजरी

कोरोना के बढ़ते मामलों के चलते केंद्र सरकार ने राज्य सरकारों को कोविड टेस्ट बढ़ाने की सलाह दी है. साथ ही पॉजिटिव पाए गए सैंपलों को जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए लैब में भेजने को कहा है. आपको बता दें कि देश में कोरोना के JN.1 वेरिएंट का पहला मामला केरल के तिरुवनंतपुरम में मिला था.

WHO ने जारी की एडवाइजरी

कोरोना के नए वेरिएंट को लेकर WHO ने भी एडवाइजरी जारी की है. एडवाइजरी में लोगों को मास्क पहनने और भीड़-भाड़ वाले इलाकों में न जाने की सलाह दी गई है. हालांकि, WHO का कहना है कि मौजूदा वैक्सीन इस कोरोना वेरिएंट पर पूरी तरह से असरदार है और डरने की कोई बात नहीं है.

अमेरिका में मिला मामला

अमेरिका में कोरोना के JN.1 वेरिएंट का पहला मामला 8 दिसंबर को मिला था. आंकड़ों के मुताबिक, अमेरिका में पाए जाने वाले नए कोरोना मामलों में से 30 फीसदी इसी वेरिएंट के हैं.

Exit mobile version